पुलिस ने हेरोइन सहित एक को किया गिरफ्तार....

जालंधर-  पुलिस ने हैरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नरेश कुमार उर्फ नेशा पुत्र राम कुमार निवासी धानकिया मोहल्ला  बलदेव नगर के तौर पर हुई है। एसआई जसबीर सिंह पुलिस पार्टी के साथ टी-प्वाइंट गांधी नगर 120 फीट रोड सूरिया एन्क्लेव जालंधर में गश्त कर रहे थे। तभी एक नौजवान काजी मंडी की ओर से आया और पुलिस को देख पीछे भागने लगा। शक होने पर पुलिस के नौजवान को रोका और पूछताछ की। नौजवान ने अपना नाम नरेश कुमार बताया। तलाशी के दौरान उसको जेब से 260 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है।  आरोपी से हेरोइन व नशा तस्करी में शामिल अन्य व्यक्तियों के बारे में सख्ती से पूछताछ की जा रही है। 


Post a Comment