मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से लोगों को मिली राहत...

जालंधर- गर्मी से परेशान लोगों को आज बड़ी राहत मिली है।कईं दिन से उमस भरी गर्मी पड़ रही थी। लोगों को पंखों और कूलर में भी राहत नहीं मिल रही थी। सावन का महीना शुरू होते ही तेज आंधी व तूफान देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही बारिश भी हो रही है। इस दौरान काले बादल छाने से अंधेरा हो गया। मौसम सुहावना होते ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है।  बारिश के साथ हल्की हवा चलने से मौसम सुहावना होने के साथ ही ठंडा हो गया। जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में मानसून दस्तक देने वाला है और जुलाई महीने में भारी बारिश के आसार है।


Post a Comment