जालंधर- पीएपी चौक में बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक जालंधर में अमृतसर-जालंधर नेशनल हाईवे पर पीएपी चौक के पास हादसा हुआ है। हादसे में कुछ गाड़ियां पलट गई हैं। जिससे भारी जाम लग रहा है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और जाम खुलवाने में जुची हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार वाहन नेशनल हाईवे पर अचानक पलट गई। इससे दूसरी कार उसमें टकरा गई। कार में कई लोग सवार थे। फिलहाल जानमाल के नुकसान का अभी तक पता नहीं चला है। एक्सीडेंट के कारण नेशनल हाईवे पर जाम लग गया है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
