बहादुरगढ़- तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा पलटने से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए जिनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। यह हादसा ऑटो रिक्शा के सामने अचानक मोटरसाइकिल आने के कारण हुआ है। बहादुरगढ़ के एसएसआईडीसी सेक्टर 16 में स्थित फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों को लेकर यह ऑटो रिक्शा जा रहा था। जब वह शहर की पारले बिस्किट फैक्ट्री के पास पहुंचा तो उसके सामने अचानक मोटरसाइकिल आ गई जिसे बचाने के लिए ऑटो रिक्शा चालक ने जैसे ही ऑटो को नियंत्रित करने की कोशिश की तो वह पलट गया और उसमें सवार करीब एक दर्जन सवारियां घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां 2 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
