जानिए आज के पेट्रोल-डीजल के दाम...

 नई दिल्ली- सरकारी तेल कंपनियों की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए है। आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। सभी बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम समान बने हुए है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 92.76 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।


Post a Comment