सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टैक्नॉलॉजी जालंधर में बेसिक कंप्यूटर कोर्स के लिए दाखिला शुरू...

जालंधर- जिला रक्षा सेवा कल्याण कार्यालय, जालंधर में चल रहे सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टैक्नॉलॉजी, जालंधर में तीन महीनों के बेसिक कंप्यूटर कोर्स के लिए दाखिला शुरू हो गया है। इंस्टीट्यूट के डायरैक्टर-कम-जि़ला रक्षा सेवा कल्याण अधिकारी जालंधर लैफ. कर्नल मनिन्दर सिंह रंधावा (सेवानिवृत्त) ने बताया कि इस कोर्स में दाखिला लेने की आखिरी तारीख़ 20 जुलाई 2023 है, जबकि कम से कम शैक्षिक योग्यता दसवीं पास है। उन्होंने आगे बताया कि इस कोर्स के लिए सेवा कर रहे सैनिकों/साबका सैनिकों के बच्चों को प्राथमिकता दी जायेगी और पूर्व सैनिकों एवं समाज के कमज़ोर वर्गों के बच्चों से बहुत कम फीस ली जाएगी।   इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल डॉ. परमिन्दर कौर सैनी ने बताया कि इस कोर्स में विद्यार्थियों को एमएस-ऑफिस (एमएस वर्ड, एमएस ऐक्सल, एमएस पावर प्वाइंट) प्रिटिंग, स्कैनिंग, ई-मेलिंग आदि के अलावा पंजाबी और इंग्लिश टाइपिंग भी सिखाई जायेगी। उन्होंने बताया कि कोर्स ख़त्म होने के बाद विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इन कोर्सों में दाखि़ले सम्बन्धी जानकारी कार्यालय से किसी भी काम-काज वाले दिन ली जा सकती है और फ़ोन नंबर 0181-2452290, 7696205657 और 84279-68374 पर सुबह 9 से 4 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।



Post a Comment