लुधियाना- गुरुवार को एक सिर कटी लाश मिली जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात शव बोरे में बंद था। आदर्श नगर इलाके के लोगों ने सुबह गली में एक बोरा पड़ा देखा। जब लोगों ने बोरा खोलकर देखा तो दंग रह गए। बुरी तरह जली हुई लाश देखकर लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी। शव की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि व्यक्ति की हत्या कर उसे बोरे में बंद कर यहां फेंका गया है। सूचना मिलने के बाद एसीपी गुरदेव सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की जेब से कोई पहचान पत्र नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
