जालंधर- विधानसभा हल्का वेस्ट में पड़ते वार्ड नंबर 41 गीता कालोनी गोरिया कंप्लेक्स में आज बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय मानव एकता दल के प्रमुख मनोज शर्मा, योबान शर्मा द्वारा समाज सेवी सुभाष गोरिया और उनके बेटे हर्षित गोरिया को माता की चुनरी के साथ समाज सेवा में निभाई जा रही उत्कृष्ट भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। उनके साथ महिंदर जखु, आशीष जैसवाल, मनकी बजुहा को भी सम्मानित किया गया। समाज सेवी सुभाष गोरिया ने कहा कि जब समाज सेवी संगठन द्वारा सम्मानित किया जाता है तो भावना के साथ समाज सेवा करने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने प्रभु इच्छा तक इसी तरह समाज सेवा करने में डटे रहने की प्रतिबद्धता जताई। राष्ट्रीय मानव एकता दल के प्रमुख मनोज शर्मा ने कहा कि सुभाष गोरिया विभिन्न संस्थाओं के साथ जुड़े है और निजी तौर पर भी जरूरतमंदो की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते है। गरीब परिवारों को मासिक राशन वितरण, इलाज़ के लिए माली सहयोग, विद्यार्थियों कक कापियां किताबो के इलावा समय समय पर जरूरमंद कन्याओ के विवाह में आर्थिक सहयोग भी करते है। पयार्वरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में सुभाष गोरिया का हमेशा उल्लेखनीय योगदान रहता है।