बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर सुखबीर बादल का बड़ा बयान, पढ़ें....

 चंडीगढ़: बीजेपी के साथ गठबंधन करने जा रही अकाली दल अभी अपने पत्ते खोलने को तैयार नहीं है। अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को इस पर बड़ा बयान दिया है। सुखबीर ने कहा कि बीजेपी के साथ अकाली दल का गठबंधन सिर्फ मीडिया तक ही सीमित है। फिलहाल अकाली दल का गठबंधन सिर्फ बसपा के साथ है। बीजेपी के साथ अभी ऐसी कोई बात नहीं चल रही है। उन्होंने अपने हलका इंचार्जों और पदाधिकारियों के साथ रूटीन में मीटिंग की थी। उसका नए गठबंधन से कोई लेना-देना नहीं था। बता दें कि अंदरखाते बीजेपी और अकाली दल के बीच लोकसभा और विधानसभा की सीटों को लेकर सबकुछ तय हो चुका है। कुछ दिनों बाद गठबंधन का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया जाएगा। हरसिमरत कौर बादल या सुखबीर खुद केंद्रीय मंत्री बनने जा रहे हैं।


Post a Comment