जालंधर- महानगर में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। आज दिन दहाड़े स्नेचर महिला से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ज्योति निवासी काजी मंडी ने बताया कि करीब 12 बजे वह किसी काम से दोमोरिया पुल के पास पैदल जा रही थी। इस दौरान 3 बाइक सवार स्नेचर उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पीड़ित ने थाना-3 की पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने कहा पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
