अज्ञात युवकों ने ढाबा कर्मचारियों पर किया हथियारों से हमला...

जालंधर- अमृतसर हाईवे पर स्थित प्रिंस वैष्णो ढाबे पर कुछ अज्ञात युवकों ने ढाबा कर्मियों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान उक्त युवकों ने ढाबे में तोड़फोड़ भी की, जिसके बाद ढाबे में हंगामा मच गया। उक्त घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान खाना खाने आए लोग बिना खाना खाए ही वहां से लौट गए। कर्मचारियों ने बताया कि ये युवक नशे के आदी हैं। ढाबे के कर्मचारी सतीश ने बताया कि ये लोग पिछले कुछ दिनों से उनके ढाबे पर आ रहे थे और कर्मचारियों के साथ लगातार दुर्व्यवहार कर रहे थे। वे अपनी मोटरसाइकिलें पार्किंग के बजाय सीधे ढाबे के अंदर खड़ी कर देते थे। जानकारी देते हुए बताया कि उक्त घटना मोटरसाइकिल की पार्किंग को लेकर हुई है। उन्होंने बताया कि ये युवक काफी देर से अपनी मोटरसाइकिलें ढाबे के अंदर खड़ी कर देते थे, जब उन्हें ऐसा करने से मना किया जाता था तो थोड़ी देर बाद 8 से 10 युवक हथियार लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। इस संबंध में उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है।



Post a Comment