लुधियाना- स्वतंत्रता दिवस से पहले लुधियाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा हथियारों को जब्त किया है। जानकारी अनुसार पुलिस ने 22 हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि पिछले दिनों पुनीत बैंस और जिंदी मॉड्यूल से 9 हथियार बरामद किए गए थे जिसमें आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुणाल शर्मा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए 2 हथियार बरामद किए है। इस मॉड्यूल के पास से 11 हथियार बरामद हुए। इसके अलावा एजीटीएफ द्वारा पकड़े गए गुरवीर गुरी को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया, जिससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह मध्य प्रदेश से हथियार लाता था। इसी के चलते सीआईए टीम ने कुल 8 हथियार बरामद किए थे और 3 हथियार बाद में बरामद किए गए। इस तरह लुधियाना पुलिस ने कुल 22 हथियार बरामद किए हैं। पकड़े गए हथियारों का इस्तेमाल अपराधियों द्वारा जिले में अपराध के लिए किया जाना था जिसे पुलिस ने विफल कर दिया है। पंजाब में दूसरे राज्यों से हथियार आ रहे है और पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन आ रहे है। उन्होंने असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने ऐसा करना बंद नहीं किया तो सब को पकड़कर जेलों में बंद कर दिया जाएगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
