जालंधर ( विनोद बिंटा ) जनक नगर में एक बड़ी वारदात सामने आयी है जिसमें ओनलाइन वेस्ट बंगाल के रहने वाले युवक को घर बुलाया और उसे बंधक बनाकर मारपीट कर घायल किया घायल युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल की पुलिस मौक़े पर पहुँची वारदात को देखते हुए PCR टीम में थाना 5 की पुलिस को सूचित किया सूचना पाते ही थाना प्रभारी यादविंदर सिंह अपनी टीम सहित मौक़े पर पहुँचे घर की तलाशी लेने पर तेज़धार हथियार और सामान बरामद हुआ है घायल युवक ने बताया कि वह फिजियोथेरेपिस्ट करता है वह वेस्ट बंगाल का रहने वाला है और दिल्ली किसी कंपनी में काम करता है उसे ओनलाइन होम डिलिवरी पर बुलाया गया जैसे ही वह बस्ती शेख के जनक नगर में पहुँचा एक युवक उसे घर में मिला है जैसे ही वह घर के अंदर गया उस युवक ने उसे बंधक बना लिया और उससे मारपीट करनी शुरू कर दी उसके दो साथी भी मौक़े पर पहुँच गये जिन्होंने तेज़ धार हथियारों से उसे डराने धमकाने की कोशिश की उसके बाद उन्होंने उसे बेरहमी से पीटा और उसके बैग से हज़ारों रुपये की
नक़दी हथियारों के बल पर लूट ली शोर मचाने पर वह किसी तरह वहाँ से निकला और उसने पुलिस कंट्रोल रूम 112 नंबर पर फ़ोन किया पुलिस टीम मौक़े पर पहुँची घायल युवक थाना पाँच में अपना बयान दर्ज करवा रहा था उसका यह भी कहना था कि इलाक़े में इस बात की चर्चा है कि ये लोग नशा बेचने का धंधा करते हैं और दो दिन पहले भी इन लोगों ने किसी को अपना शिकार बना कर उससे नक़दी लूटी थी थाना प्रभारी यादविंदर का कहना है कि वह मौक़े पर गये थे युवक का बयान दर्ज करके इन लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई
