23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल
( वी बी न्यूज़ 24 जालंधर vinod binta) जय मां छिन्नमस्तिका सेवा सोसाइटी, बस्ती शेख जालंधर की तरह 23वां विशाल माता रानी जागरण 18 अप्रैल 2026 दिन शनिवार को लाला जगत नारायण धर्मशाला, चिंतपूर्णी (हिमाचल प्रदेश) में पूर्ण श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ आयोजित किया जा रहा है। काउंसलर मनजीत सिंह टीटू के कार्यालय के बाहर से संगत के रूप में 25 बसों का काफिला यहां से रवाना होगा। जागरण को लेकर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और पूरे शहर में धार्मिक माहौल बना हुआ है।इसी कड़ी के तहत 15 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को हरगोबिंद कॉलोनी, जालंधर में बालाजी महाराज जी की भव्य चौकी का आयोजन किया गया। शाम 7 बजे शुरू हुआ यह धार्मिक कार्यक्रम रात 11 बजे तक भक्तिमय माहौल में जारी रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बालाजी महाराज के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।प्रसिद्ध भजन गायक दीपक सरगम (जालंधर वाले) और महंत अजय राजन एंड पार्टी (जालंधर वाले) ने अपने मधुर भजनों और कीर्तन से संगत को माता रानी और बालाजी की भक्ति में लीन कर दिया। श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।संगत की सेवा के लिए शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक अटूट लंगर भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवादारों ने लंगर और अन्य व्यवस्थाओं को बहुत ही श्रद्धा और सेवा भावना के साथ निभाया।इस मौके पर विशेष रूप से अभिजय चोपड़ा, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, पूर्व प्रधान मनोरंजन कालिया, के.डी. भंडारी, जगमीत बराड़, राजिंदर बेरी (पूर्व विधायक एवं प्रधान जालंधर कांग्रेस), बलराज ठाकुर (काउंसलर), किशन लाल शर्मा, श्री नंद जज, जगदीश राय राजा (पूर्व मेयर), सुरिंदर ठाकुर, रविंदर भंडारी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की और जागरण की तैयारियों के लिए सोसाइटी को बधाई दी।इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के सभी काउंसलर गुरदीप सिंह फौजी, रिंपी प्रभाकर, रवि कुमार,
शिवम शर्मा, मनजीत कौर, मीनू ढंड, राजीव ढिंगरा, धर्मवीर सोई, चरणजीत कौर संधा के पति अमित सिंह संधा, अजय कुमार, रानी भगत, ज्योति, शोभा मिनियां और कंवर सरताज सहित कई नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके अलावा जालंधर कैंट क्षेत्र से भी भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।समारोह के दौरान मनोरंजन कालिया ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि सरदार मनजीत सिंह टीटू हिंदू-सिख एकता के प्रतीक हैं और सभी धर्मों का सम्मान करते हुए समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।के.डी. भंडारी ने अपने संबोधन में कहा कि यदि शहरों में इस प्रकार का धार्मिक और सकारात्मक माहौल बना रहे तो सामाजिक एकता और अधिक मजबूत होती है। उन्होंने वार्ड नंबर 50 के काउंसलर एवं नेता प्रतिपक्ष सरदार मनजीत सिंह टीटू द्वारा किए जा रहे धार्मिक और सामाजिक प्रयासों की सराहना की।पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने भी कार्यक्रम की सफलता में विशेष सहयोग देते हुए अपनी अहम भूमिका निभाई और सोसाइटी के प्रयासों की प्रशंसा की।डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की ओर से अजीत सिंह बुलंद, अमन बग्गा, प्रदीप वर्मा और कुलप्रीत सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर समर्थन दिया।इस अवसर पर जय मां छिन्नमस्तिका सेवा सोसाइटी के प्रधान वरिंदर कुमार रिम्पा, वेलकम पंजाब न्यूज़ पेपर के मुख्य संपादक सरदार अमरप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह बब्बर, एडवोकेट हरमिंदर संधू, मनविंदर सिंह निहंग, सुखजिंदर सिंह अलग, विपन आनंद, जीवन ज्योति टंडन, सुरिंदर शर्मा, नरेंद्र नंदा, संजू अबरोल, विक्की अंबा, पुनीत घई, गोरी (पतंगा वाले), तरलोचन सिंह छाबड़ा, गुरजीत सिंह पोपली, जौड़ा जी सहित शहर की कई प्रमुख धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं।


