जालंधर, vbnews24) मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट पंजाब के प्रधान और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अख्तर सलमानी ने सीबीएसई परीक्षा में अच्छे अंकों (89.8)के साथ सफलता हासिल करने पर बुशरा नाज़ को बधाई दी। इस अवसर पर वे परिवार सहित खांबड़ा स्थित मज़हर आलम के निवास पर पहुंचे और बच्ची को दुआएं देते हुए उसका हौसला बढ़ाया। अख्तर सलमानी के साथ उनकी बेटी राफिया सलमानी भी साथ थीं।
मज़हर आलम ने अख्तर सलमानी का घर आकर शुभकामनाएं देने के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त किया
।

