फैक्ट्री से नकदी चोरी करने वाला आरोपी काबू....

जालंधर-  फोकल प्वाइंट में एक व्यक्ति फैक्ट्री के गेट पर लगा शीशा तोड़कर ऑफिस में दाखिल हुआ और ऑफिस की टेबल की दराज से नकदी चोरी कर ली। आरोपी की पहचान जीवन लाल लंबू के तौर पर हुई है, जो उनकी फैक्ट्री में मजदूरी करने आता था। ये सारी घटना फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसे थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  एएसआई दिलबाग सिंह पुलिस पार्टी सहित फोकल प्वाइंट जालंधर में मौजूद थे, जहां वरुण जैन पुत्र सतीश कुमार जैन निवासी मकान नंबर 2 रमेश कॉलोनी जालंधर आए और अपना बयान लिखाया कि एसके मेटल इंडस्ट्री एरिया में उनकी फैक्ट्री है। 31 जुलाई को रात करीब 9:15 बजे वह अपनी फैक्ट्री बंद कर ताला लगा कर रोज की तरह घर चला गया और उसी रात करीब 10:50 बजे जीवन लाल लंबू ने अपना चेहरा ढक कर फैक्ट्री के अंदर ऑफिस का शीशा तोड़ घुसा और टेबल की 2 दराजों से नकदी चुरा ली। पूरी घटना फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और जीवन लाल लंबू की पहचान हो गई। जिस पर मामला दर्ज कर जांच की गई। प्रभारी फोकल प्वाइंट जालंधर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपने खुफिया सूत्रों को लगाया और पता चला कि जीवन लाल की शादी को लगभग एक महीना हो गया है और वह अपनी पत्नी के पास गांव गया हुआ है।  पुलिस ने आरोपी के घर गांव कुन्दनपुर थाना भंगा जिला सरबती ​​यूपी में रेड कर  उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के 2 लाख 19 हजार रुपये बरामद किये गये। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जीवन लाल ने बरामद कैश से सिर्फ एक हजार रुपये खर्च किये थे और उसे इन पैसों से नई मोटरसाइकिल खरीदनी थी। बाकी आरोपियों से पूछताछ कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा 


Post a Comment