पंजाब : नगर परिषदों-पंचायतों के चुनावों की घोषणा, पढ़ें..
चंडीगढ़ : पंजाब के नगर कौंसिल और नगर पंचायतों के चुनाव करवाने की घोषणा कर दी गई है। इस संबंध में पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित द्वारा चुनाव 1 नवंबर से 15 नवंबर तक कराने की मंजूरी प्रदान की गई है।जालंधर जिले में गोराया, भोगपुर, बिलगा, शाहकोट के अंदर नगर परिषद में चुनाव होंगे। कपूरथला में बेगोवाव, भुलत्थ, ढिल्लवां, नडाला और लुधियाना में मुल्लांपुर दाखा, साहनेवाल, माछीवाड़ा, मलोट में नगर परिषद चुनाव होने है। इसी तरह, बठिंडा, अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, फरीदकोट, पटियाला, संगरूर, मालेरकोटला, एसएएस नगर,पटियाला में उपचुनाव होने है।