लुधियाना- थाना दुगरी के इलाके जवद्दी में पैदल जा रहे 25 साल के युवक की ओवरस्पीड कैंटर की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान इंद्रल कुमार निवासी बिहार के तौर पर हुई है। एसएचओ मधुबाला के अनुसार मृतक इंद्रल कुमार बाबा चीकन पर नौकरी करता था, देर रात लगभग 1 बजे पैदल जा रहा था, तभी सड़क दुघर्टना में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भाई सचिन कुमार के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
