निगम कमिश्नर ने स्वयं घरों में चैक किया लारवा, नोटिस किए जारी...

जालंधर-  नगर निगम कमिश्नर अभिजीत कपलिश ने शुक्रवार को स्वयं लोगों के घरों में जाकर लारवा चैक कर शहर में डेंगू विरोधी अभियान की शुरूआत की। अभियान का नेतृत्व करते नगर निगम कमिश्नर ने आबादपुरा, रणजीत एवेन्यू, गढ़ा में कई घरों में जाकर मच्छर का लारवा चैक किया। उनकी टीम ने रणजीत नगर में 3 चालान और गढ़ा में नोटिस जारी किए। उन्होंने ज़िला निवासियों को अपने घरों में जमा हुए साफ़ पानी के किसी भी संभावित स्रोत, जो एडीज़ मच्छर के पैदा होने कारण बन सकता है, का नियमित तौर पर निरीक्षण करने की अपील की। टायर, गमले, फ्रिज की ट्रे और अन्य पानी के कंटेनर इन मच्छरों के पैदा होने के संभावी स्थान हैं।  नगर निगम कमिश्नर ने आगे कहा कि यदि लोग रोजाना कुछ मिनट अपने घरों में जमा पानी की जांच के लिए लगाए तो वह इससे स्वयं को और दूसरों को डेंगू से बचा सकते हैं। शहर के लोगों को नगर निगम की डेंगू विरोधी मुहिम का हिस्सा बनने की अपील करते कमिशनर ने कहा कि शहरवासी अपने घरों में जमा पानी के निरीक्षण के लिए रोज़ कुछ मिनट ज़रूर निकाले क्योंकि हर जालंधर निवासी की यह ज़िम्मेदारी बनती है कि वह इन छोटी- छोटी परन्तु ज़रूरी बातों का ध्यान रखे और जालंधर को डेंगू से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाए। इस उपरांत उन्होंने पार्क में एक पौधा भी लगाया गया। इस मौके नगर निगम कमिश्नर के इलावा अतिरिक्त नगर निगम कमिश्नर, संयुक्त नगर निगम कमिश्नर, सुपरिंटैंडैंट और कार्यकारी इंजीनियर्ज, जूनियर इंजीनियर्ज, एस.डी.ओज और अलग-अलग शाखाओं के प्रमुख भी फील्ड में रहे और अपने- अपने निर्धारित इलाकों का सर्वे किया।



Post a Comment