जालंधर: संतोखपुरा में शुक्रवार सुबह एक युवक की खून से सनी हालत में लाश मिली है। उक्त युवक रामामंडी के एक शोरूम में काम करता था। उसकी बेरहमी से हत्या की गई और उसके साथ कमरे में रहने वाला दोस्त फरार है। पुलिस को उसी युवक पर हत्या का शक है। मृतक की पहचान राजिंदर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक रामामंडी के ड्रैस गुरु नामक शोरूम में सन्नी और राजिंदर काम करते थे। मालिक ने उन्हें संतोखपुरा में एक घर रहने को दिया था। कल रात दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद सन्नी ने राजिंदर का कत्ल कर दिया और फरार हो गया।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!