बस ने बाइक को मारी टक्कर, मौत...

 राजौरी-  आज दोपहर जिला राजौरी की तहसील नौशहरा के राजल इलाके में जम्मू-पुंछ नैशनल हाइवे में एक 407 वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर लगाई, जिसमें बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि मृतक महिला का बेटा घायल हो गया, जिसको स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार नौशहरा से अपने घर बाइक पर जा रहे मां-बेटे जैसे ही राजल के पास पहुंचे तो जम्मू-पुंछ नैशनल हाइवे का कार्य चल रहा है, सड़क में धूल होने के कारण बाइक सवार ने राजल के पास एक साइड बाइक लगाई। इतने में विपरीत दिशा से जम्मू से नौशहरा की ओर आ रहा एक 407 वाहन जो काफी तेज रफ़्तार में था उसने बाइक को जोरदार टक्कर लगाई, जिसमें बाइक पर सवार एक महिला शकुंतला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उनका बेटा भी घायल हो गया। जिसको स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। टक्कर लगने के बाद 407 गाड़ी वाला मौके से फरार हो गया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई शुरू की और मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।


Post a Comment