जालंधर : मंदिर के पुजारी से हुई लूट, पढ़ें...

जालंधर- मीठापुर इलाके में देर रात थाना 7 में पढ़ते मीठापुर इलाके में खाना खाकर एक्टिवा पर लौट रहे गीता मंदिर के पुजारी सोमनाथ को लूटेरों ने निशाना बनाया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकत है कि सफेद रंग की कार एक्टिवा सवार पुजारी के पास रूकती है। जिसके बाद वह पुजारी से बात करने लगते है। इस दौरान अन्य युवक बाइक पर आते है और तलवार के बल पर पुजारी से कैश निकलाने के लिए कहते है। जिसके बाद कार में सवार महिला ने पुजारी से अंगूठी भी छीन ली। इस घटना के चंद मिनट बाद पुजारी के पास कार में सवार परिजन भी पहुंचते लेकिन तब तक लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुजारी ने बताया कि चीमा चौक से पीछा करती एक सफेद रंग की गाड़ी ने मीठापुर स्कूल के नजदीक उनके पास रूकी। इस दौरान गाड़ी में सवार लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। पुजारी ने बताया उक्त लुटेरों ने तलवार निकाल ली। इस दौरान लुटेरों ने उनसे 15 हजार रुपए छीन लिया और अंगूठी छीनकर फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।


 

Post a Comment