जानिए आज के सोने-चांदी के दाम...

नई दिल्ली- सोने और चांद की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आज यानी 03 अगस्त, 2023 की सुबह सोना और चांदी सस्ता हुआ है। सोने की कीमत 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं चांदी का भाव 72 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 59271 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 72284 रुपये है।


Post a Comment