Posts

ऑल इंडिया रेलवे लाल वर्दी कुली यूनियन रजिस्टर्ड ने रेल मंत्री से की मुलाकात

नई दिल्ली/जालंधर(vbnews24) ऑल इंडिया रेलवे लाल वर्दी कुली  यूनियन रजिस्टर्ड की तरफ से एक डेलिगेशन   मा  बसंत कुमार पांडा सांसद( कालाहांडी )उड़ीसा के नेतृत्व में रेल मंत्री  से मुलाकात करने के लिए नई दिल्ली संसद भवन में गया इसमें हमारी राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती जोशनामई,  राष्ट्रीय अध्यक्ष  कश्मीरी लाल जी, राष्ट्रीय महासचिव राकेश यादव, राष्ट्रीय सचिन गोलू ठाकुर,  राष्ट्रीय कैशियर सरवन सिंह, मेंबर शिवराम चौधरी, मनीष प्यासी, विजय दास आदि   ने लगभग 21 हज़ार  भारतवर्ष में रेलवे सहायक कुली की समस्याओं को लेकर माननीय रेल मंत्री से विस्तार पूर्वक चर्चा की जिसमें मुख्य मांग यह रही के रेलवे स्टेशनों का आधुनिकी  करण  होने के कारण रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए तमाम सुविधाएं जैसे एक्सीलेटर, लिफ्ट, बैटरी वन, ट्रॉली बैग  कोच डिस्प्ले  बोर्ड आदि विभिन्न प्रकार की रेलवे द्वारा सुविधा प्रदान की जा रही हैं जिसके कारण पुरातन समय से काम करते आ रहे रेलवे सहायक कुली  का काम लगभग खत्म हो गया है इसलिए रेल मंत्री  से निवेदन किया गया के आप भारत के तमाम रेलवे स्टेशनों का पूनर  विकास कीजिए  और यात्रियों को तमाम तरह की सुविधा दीजिए

पर इन सुविधाओं के चलते हम जो बरसों से रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे अब इन सुविधाओं के चलते काम खत्म होने के कारण हमारी रोजी-रोटी खत्म हो गई है कृपया हमें परमानेंट रेलवे जॉब में भर्ती  कीजिए जिससे  हम अपने परिवार का पालन पोषण करके इस समाज में तरक्की का जीवन जिए तथा अपने परिवार को इस समाज में अच्छा बना सके इस पर रेल मंत्री जी ने कहा कि हम आपकी समस्या से भलीभांति जानकारी रखते हैं और हम कोशिश करेंगे कि आपकी जो मांग है उसको पूरा  किया  जायेगा

Post a Comment