सावधान. इस रोड पर जाते समय रखें यह ध्यान. नकाबपोश लुटेरे सक्रिय
जालंधर (vinod/binta)बस्ती शेख शहनाई पैलेस रोड की तरफ जाने वाले लोग यह ध्यान रखें कि इस रोड पर वह लेट्रो का शिकार हो सकते हैं कई दिनों से इस रोड पर बाइक सवार लुटेरे हथियार के बल पर लोगों को लूट रहे हैं यह लुटेरे सुबह 4:00 बजे के करीब वारदातों को अंजाम दे रहे हैं गत दिवस एक व्यक्ति अपने बेटे को धार्मिक स्थल जाने के लिए छोड़ कर आया जब वह अपने घर की तरफ निकलने लगा तो
शहनाई पैलेस के निकट उसके पीछे दो बाइको पर सवार चार लुटेरे पीछे लग गए जैसे ही वह अशोक नगर अपने घर की तरफ मुड़ने लगा तो दो बाइक सवारों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियार उसकी गर्दन पर रख दिया लुटेरे उसे एक चांदी की चेन और उसका पर्स लूट कर फरार हो गए पर्स में उसके जरूरी दस्तावेज और 4500 रुपए की नकदी थी देर रात और सुबह के समय जाने वाले लोग इस चीज पर ध्यान दें कि इस रोड पर लुटेरा गैंग सक्रिय है और उन्होंने अपना बचाब कैसे करना है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह बाइक लुटेरा गैंग इस रोड पर कई वारदातों को अंजाम दे चुका है