जालंधर ( वी बी न्यूज़ 24 जालंधर ) थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने दो पहिया वाहन लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया इनमें से तीन आरोपी नाबालिग है एक आरोपी की पहचान विनोद कुमार उर्फ़ कालू पुत्र रोशन लाल निवासी लुहार नगंल के तौर पर बताई गई है थाना प्रभारी जय इंद्र सिंह ने बताया कि
14 मार्च को मिठू बस्ती चौक के निकट दीपक गुप्ता को तेज़धार हथियारों से मारपीट करके कुछ लुटेरों ने उसका मोटर साइकिल लूटकर फ़रार हो गए थे मामला दर्ज कर लिया गया था पुलिस टीम को उस वक़्त सफलता हासिल हुई जब ये लुटेरे मोटरसाइकिल बेचने के लिए संगल सौहल लेदर कॉम्प्लेक्स रोड पर जा रहे थे पुलिस टीम ने उन्हें क़ाबू कर लिया एक आरोपी ने अपनी पहचान विनोद कुमार उर्फ़ कालू और उसके तीन साथी जो नाबालिक हैं इन चारों को गिरफ़्तार कर लिया गया है 3 को लुधियाना सुधार घर में भेज दिया गया है और एक आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिया है इनके क़ब्ज़े 2 मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं एक मोटरसाइकिल लूट का है और दूसरा जो इन्होंने वारदात में इस्तेमाल किया था

