नदी में गिरी बस, 12 लोगों की मौत, कई यात्रियों के हताहत होने की आशंका...

 इंदौर: मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट में एक यात्री बस का भयानक एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। सोमवार को यह यात्री बस पुल की रेलिंग तोड़कर नर्मदा नदी में गिर गई। इस हादसे में कई यात्रियों के हताहत होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही यात्री बस खलघाट में नर्मदा पर बने पुल से गुजरते वक्त अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरी। इस बस में कुल 55 यात्री मौजूद थे जिसमें से 12 लोगों के शव निकाल लिए गए है।  राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या तीन  का यह पुल धार और खरगोन जिले की सीमा पर स्थित है। 



Post a Comment