वैस्ट हलके में नगर निगम चुनावों को लेकर गर्माने लगी राजनीति, सोशल मीडिया पर खोलने लगे एक दूसरे की पोल, पढ़ें...

 जालंधर(विनोद बिंटा)- नगर निगम के चुनावों के लेकर कई दिनों से माहौल शांत चल रहा था। लेकिन जैसे-जैसे नगर निगम के चुनाव निकट आ रहे है। वैस्ट हलके की राजनीति गर्मानी शुरु हो गई है। वार्ड नंबर 43 में राजनीति गर्माती हुई सोशल मीडिया पर नजर आ रही है। समाज सेवक सुभाष गोरिया जो कि वार्ड नंबर 43 में लंबे समय से सक्रिय रहे है। सुभाष गोरिया के कार्यों को लेकर जनता खुश है। गोरिया के भाई बलबीर गोरिया ने वार्ड नंबर 43 से अजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। जिसमें उसने सभी नैश्नल पार्टियों को चुनौती तक दे डाली थी। कुछ ही वोटों से वह हारे और दूसरे नंबर पर रहे। सुभाष गोरिया के भाई बलबीर गोरिया भी इस बार वार्ड नंबर 43 से चुनाव लड़ने का मन बना सकते है। उधर गोरिया ने भी इस बात का ऐलान किया है कि वार्ड नंबर 43-41 में इस बार दोनों नगर निगम की सीटें उनके हाथ में होगी। कारण यह है कि वह जमीनी स्तर पर लोगों के साथ जुड़े हुए है। वार्ड नंबर 43 की बात करें तो अभी तक पार्षद न तो जनता को शुद्ध पेयजल, सीवरेज जाम समस्या, कूड़े के ढेरों से भी निज्जात नही दिला सके। इस वार्ड के लोग अपनी मूल सुविधाओं को लेकर गलियों में घूमते हुए नजर आते है। जो कि इस बार चर्चे का विष्य बना हुआ है कि वह इस बार वोट समझदारी से करेंगे।जो धोखा उन्होंने पिछले चुनाव में खाया है वह दोबारा नही खाएंगे। वार्ड नंबर 42-43 मियां स्नैत वली दरगाह लसूड़ी मोहल्ले से काला सिंघिया की तरफ जाती सड़क पर कूड़े का डंप बना हुआ है। लोग इस कूड़े के ढेर से परेशान है। इस कूड़े के ढेर पर कई लोगों ने राजनीतिक रोटियां सेंकी। लेकिन लोगों को कूड़े के ढेर से निज्जात नही दिलाई गई। हालांकि वार्ड नंबर 42 का इलाके पूर्व विधायक सुशील रिंकू की पत्नी का है। लेकिन इसके बावजूद भी इस वार्ड के लोग मूल सुविधाओं को तरसते हुए नजर आ रहे है। अपनी राजनीति चमकाने पार्षदपति सोशल मीडिया का सहारा लेकर समाज सेवक जो कि हर समय लोगों की समस्याएं सुनने में सक्रिय रहते है उसकी खिल्ली उड़ाने में लगे हुए है। सोशल मीडिया पर वार्ड नंबर 43 की राजनीति गर्माती हुई नजर आ रही है।वैस्ट हलके के नगर निगम चुनावों को लेकर कौन-कौन सा नेता कितने पानी में है उसके बारे में लोगों को सच्चाई दिखाता रहेगा। नगर निगम चुनावों के मुद्दों के बारे में या फिर किसी भी वार्ड में कोई भी समस्या का समाधान नही निकलता हुआ तो वीबीन्यूज़24 से संपर्क करके बताएं, जनता के हक में हम उठाएंगे अवाज़।




1 comment

  1. Anonymous
    Very good subhas goriya ji