सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानिए क्या हैं अब नए रेट...

 नई दिल्ली : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की गई है। नए रेट 1 अगस्त, 2022 से यानि आज जारी कर दिए गए है। इंडियन ऑयल की ओर से सोमवार को जारी नए रेट के अनुसार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपए की कमी की गई है। यह कमी पूरे देश में लागू होगी। कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य तौर पर होटल, रेस्तरां आदि में किया जाता है।घरेलू रसोई गैस के दाम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले महीने यानि 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी के दाम में 50 रुपए प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई थी। राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अभी 1,053 रुपए है, इससे पहले यह 1,003 रुपए थी। इस साल चार बाद घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ाए जा चुके हैं। 




Post a Comment