वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में बड़ा हादसा, 2 की मौत, कई श्रद्धालु घायल...

 नई दिल्ली : कृष्ण जन्माष्टमी के चलते जहां पूरा देश भगवान की अराधना में जुटा हुआ था वहीं  वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में एक बड़ा हादसा होने से 2 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार देर रात ठाकुर जी के महाभिषेक के बाद मंगला आरती के समय भगवान की एक झलक पाने के लिए मची भगदड़ में दो श्रध्दालुओं की दबकर मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान नोएडा सेक्टर-99 की रहने वाली निर्मला देवी और रुक्मणि बिहार कॉलोनी निवासी राम प्रसाद विश्वकर्मा के रूप में हुई है 



Post a Comment