दर्दनाक हादसा : 8 लोगों की मौत, 5 घायल...

 जम्मूः डोडा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में करीब 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किस गया है।जानकारी के अनुसार किश्तवाड़ जिले के बुंदा चतरू चंगा में एक सूमो गाड़ी अनियंत्रित होकर कई फुट नीचे खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि इसमें सवार पांच लोगाों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोगों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इस दौरान करीब 5 लोग घायल भी हो गये। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया।पुलिस ने घटना की पुष्टि की है और कहा कि मामले की जांच की जा रही है।




Post a Comment