इस पंजाबी सिंगर की सड़क दुर्घटना में हुई मौत...

नई दिल्ली- पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री सिद्धू मूसेवाला की मौत से उबर नहीं पाई है। वहीं अब एक और युवा सिंगर निर्वैर सिंह ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मेलबर्न बेस्ड पंजाबी सिंगर का निधन सड़क दुर्घटना में हुआ। रिपोर्ट्स के मतुबाकि मेलबर्न में एक घातक कार दुर्घटना में निर्वैर सिंह की मृत्यु हो गई और इसके संबंध में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सिंगर के निधन की जानकारी उनके साथ अपने सिंगिग करियर की शुरुआत करने वाले करीबी दोस्त और पंजाबी गायक गगन कोकरी ने की। इस मामले में पुलिस ने कहा कि उन्होंने मंगलवार दोपहर लगभग 3.30 बजे डिगर्स रेस्ट के उपनगर में तीन-कार दुर्घटना का शिकार हो गए। दुर्घटना के बाद निर्वैर सिंह ने अपनी कार में फंस गए और वहीं उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।





Post a Comment