बॉलीवुड एक्टर को विवादित ट्वीट के चलते पुलिस ने की शिकायत दर्ज, गिरफ्तार..

 मुंबई- बॉलीवुड एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। केआरके को एक बार फिर अपने बयान को लेकर मलाड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें KRK के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।कमाल आर खान अपने एक ट्वीट की वजह से मुश्किलों में घिर चुके हैं। बताया जा रहा है कमाल आर खान को साल 2020 में दर्ज हुए एक केस में मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। केआरके पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर विवादित ट्वीट किए। केआरके के खिलाफ शिकायत युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने की थी। उसे आज बोरिवली कोर्ट में पेश किया जाएगा।जानकारी के मुताबिक, कमाल आर खान के खिलाफ 2020 में एक FIR दर्ज होने के बाद लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। केआरके पर ये भी आरोप है कि उन्होंने दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और इरफान खान पर अपमानजनक ट्वीट पोस्ट किए थे। कमाल आर खान को मलाड पुलिस ने आईपीसी 153A, 294,500,501,505, 67/98 एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। 




Post a Comment