विजीलैंस ने एएसआई को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया काबू....

 चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अपने चल रहे अभियान के दौरान एक निजी व्यक्ति कर्मजीत सिंह कामा को बिजली चोरी खिलाफ  पी.एस.पी.सी.एल  लुधियाना में तैनात एएसआई हरप्रीत सिंह की ओर से 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया गया है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने  बताया कि आरोपी एएसआई हरप्रीत सिंह और कर्मजीत सिंह को तरलोचन सिंह निवासी मंडी गोबिंदगढ़ जिला फतेहगढ़ साहिब की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।  प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया है और आरोप लगाया है कि उक्त एएसआई उसके घरेलू बिजली चोरी के मामले को निपटाने के लिए 15 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था लेकिन सौदा 5 हजार रुपए में तय हो गया। विजिलेंस ब्यूरो ने जांच के बाद ए.एस.आई के बिचौले के तौर प्राइवेट व्यक्ति कर्मजीत सिंह को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। 



Post a Comment