जालंधर : सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत, पढ़ें.

 

जालंधर : जालंधर-कपूरथला मार्ग पर पड़ते जालंधर कुंज के नजदीक देर शाम सड़क हादसे में 19 वर्षीय नौजवान की मुत्यु हो गई। मृतक की पहचान दीपू पुत्र उमाशंकर निवासी बिहार हाल निवासी बस्ती बावा खेल जालंधर  के तौर पर हुई है। मृतक के पिता उमा शंकर ने बताया कि उसका बेटा लैदर काम्प्लैक्स में एक निजी फैक्टरी में काम करता है, जो देर शाम छुट्टी करके साइकिल पर घर जा रहा था। जालंधर कुंज के समीप पहुंचने पर बोलैरो कैंपर ने उसे टक्कर मार दी जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सिविल अस्पताल में पहुंचाया जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। थाना मकसूदां के एसएचओ मनजीत सिंह ने बताया कि बोलैरो कैम्पर चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने बोलैरो कैंपर को जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है, ड्राइवर की तलाश की जा रही है।




Post a Comment