जालंधर(विनोद बिंटा)- नगर निगम के चुनाव जैसे जैसे निकट आ रहे है, वैसे वैसे नगर निगम का चुनाव लड़ने वाले नेताओं के दिलों की धड़कड़न भी बढ़ रही है।सभी नेता अपने दावपेच खेलने में जुटे हुए है। लेकिन कुछ नेता ऐसे भी है जो वार्डबंदी होने का इंतजार कर रहे है। नगर निगम चुनाव निकट आ रहे है लेकिन अभी वार्डबंदी नही हुई और न ही वार्डबंदी को लेकर यह परतें भी नही खुली कि किस वार्ड का कौन सा हिस्सा कटेगा और कौन सा हिस्सा किस के वार्ड में जाएगा।यह रहस्य अभी बरकरार है।लेकिन नगर निगम चुनाव लड़ने वाले नेता अपने दावपेच खेल रहे है। वैस्ट हलके का वार्ड नंबर 44 चुनाव 20-20 मैच जैसा होता है। हालांकि हरसिमनरनजीत सिंह बंटी ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।वार्ड नंबर 44 कांग्रेस की सीट खाली पड़ी हुई है। कई नेता वार्ड नंबर 44 की इस सीट पर अपनी किस्मत अजमाने की सोच रहे है। चर्चे का विष्य यह भी है इस वार्ड का सीनियर नेता भी इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जता रहा है। नगर निगम चुनाव लड़ने वाले नेताओं को सिर्फ वार्डबंदी का इंतजार है। वार्डबंदी के बाद ही तय होगा कि कौन सा नेता अपनी पार्टी छोड़ कर दूसरी पार्टी का दामन थामता है यह वार्डबंदी के बाद ही स्पष्ट होगा। लेकिन चुनाव लड़ने वाले नेता अपनी रणनीति तय करने में जुटे हुए है।आने वाले दिनों में नगर निगम चुनावों को लेकर जनता के सामने बहुत कुछ आना बाकि है।हालांकि किसी भी पार्टी की तरफ से नगर निगम चुनावों को लेकर ब्यानबाजी नही हुई है। सभी वार्डबंदी का इंतजार करने में लगे हुए है।