पुलिस ने हैरोइन सहित 1 को किया गिरफ्तार...

 

जालंधर- देहात क्राइम ब्रांच की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरजीत सिंह उर्फ जस्सी पुत्र चंद्र सिंह निवासी मधेपुर लुधियाना के तौर पर हुई है।आरोपी से 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है।  देहात क्राइम ब्रांच के प्रभारी ने पुष्प बाली ने बताया की उनकी टीम के एएसआई पिपल सिंह अपनी टीम के साथ गश्त के दौरान थाना मेहतपुर से बेटला रोड पर मौजूद थे। तभी उसी दौरान एक व्यक्ति उन्हें पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर पीछे मुड़ गया। एएसआई पिपल सिंह ने रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।




Post a Comment