जालंधर(विनोद बिंटा)- नगर निगम चुनाव जल्द ही होने वाले है। जिसको लेकर हर कोई नेता अपने वार्ड में सक्रिय है। हर कोई नेता जनता को दिखा रहा है वह किस तरह अपने वार्ड में कार्य करवा रहा है।बीती रात वार्ड नंबर 42-43 में फॉगिंग का छिड़काव करवाया गया। इस फॉगिंग छिड़काव में आप नेता राकेश काला प्रधान, आप नेता पंकज संरगल अपनी टीम को साथ लेकर अपने 2 पहिया वाहनों पर फॉगिंग छिड़काव करवा रहे थे। जिस समय से पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बनी है, पार्षद हो या फिर पार्षदपति, आप नेताओं ने हर वार्ड में बढ़चढ़ कर लोगों की मूल सुविधाओं को देखते हुए इन समस्याओं से उन्हें निज्जात दिलाई है। हालांकि वार्ड 42-43 में लोगों को इलाका पार्षदों की और से मूल सुविधाएँ नही मिली है।जब से आप सरकार बनी है आप नेताओं ने मौजूदा पार्षदों को दर किनार करते हुए इन दोनों वार्डों में पकड़ बनाई है।वार्ड नंबर42-43 के लोगों को कांग्रेस सरकार रहते हुए मूल सुविधाओं से वांछित रहना पड़ा है।हालांकि वार्ड नंबर 42 पूर्व विधायक सुशील रिंकू की पत्नी सुनीता रिंकू का है। वह इस बार की मौजूदा पार्षद है, लेकिन आज भी लोग इस वार्ड में मूल सुविधाओं को लेकर तरसते हुए नजर आ रहे है। कूड़े के ढेर और सीवरेज जाम समस्या, घरों में दूषित पेयजल आना इस वार्ड में यह गंभीर समस्या है। जिसका हल नही हो पा रहा है।जल्द ही नगर निगम के चुनाव आने वाले है।देखना होगा कि अब जनता, किस की और रुख करती है। विधान सभा चुनाव में तो जनता ने अपना रुख दिखा ही दिया है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!