जालंधर(विनोद बिंटा)- वैस्ट डिविजन की राजनीति कई दिनों से गर्माई हुई है। हर रोज कोई न कोई नेता जनता को कुछ अलग सा रुप दिखा रहा है। पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ कर आप का दामन थाम लिया और वह आप में शामिल हो गए। पार्टी में उन्हें लोकसभा उप चुनाव लड़ने को लेकर अपन उम्मीदवार घोषित कर दिया। रिंकू का आप में शामिल होना, राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला।
अब वही वैस्ट हलके की राजनीति में क्या कारण होगा कि मोहिंदर भगत ने भाजपा छोड़ कर आप का दामन थाम लिया और वह आप में शामिल हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोहिंदर भगत ने अगर भाजपा का दामन छोड़ा है तो भाजपा छोड़ने में उनका कोई बड़ा दाव पेच हो सकता है। सूत्र यह भी बता रहे है कि मोहिंदर भगत ने दिल्ली का रुख किया हुआ है। आने वाले दिनों में लोकसभा उप चुनाव को लेकर क्या राजनीति होगी, इससे पर्दा उठना बाकि है।