कार और ऑटो टक्कर, महिला की हालत नाजुक....

 

जालंधर- थाना लांबडा के अंतर्गत आते गांव बशेसरपुर के समीप एक कार की 2 ऑटो से टक्कर हो गई। इसके बाद कार पलटी खाते हुए हाईवे के नीचे गिर गई। जानकारी देते राहगीरों ने बताया कि एक कार जालंधर से नकोदर की तरफ जा रही थी। जब वह गांव बशेसरपुर के समीप पहुंची तो वह 2 ऑटो से टकराने के बाद पलटी खाते हुए सड़क से नीचे गिर गई। कार में ड्राइवर सहित एक महिला सवार थी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।





Post a Comment