मुंबई- कपूर खानदान के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी हैं। बाॅलीवुड के क्यूट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मम्मी पापा बन गए हैं। आलिया ने 6 नवंबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। आलिया भट्ट ने 12.05 मिनट पर बेटी को जन्म दिया। डिलवरी के समय इस वक्त रणबीर कपूर भी अस्पताल में मौजूद हैं। विश्वसनीय सूत्र ने बेटी को जन्म देने की बात बताई। आलिया और रणबीर ने फिलहाल मम्मी-पापा बनने का अधिकारिक ऐलान नहीं किया है।आलिया सुबह 8.20 मिनट पर दक्षिण मुम्बई के एच एन रिलायंस अस्पताल पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ रणबीर कपूर भी थे।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!