एटीएम में किसी को दोगे अपना एटीएम कार्ड, लूट जाआगे, हैंडीकैप महिला के साथ क्या हुआ पढ़ें..

 जालंधर (विनोद बिंटा)- महानगर में एटीएम में लोगों को निशाना बनाना यह नौसरबाजों का पुराना तरीका। एटीएम के आसपास नौसरबाज अपना शिकार ढूंढने के लिए सक्रिय रहते है। जैसे ही उनको लगा कि यह उनका शिकार है तो वह उन्हें आसानी से शिकार बना लेते है। वीबीन्यूज़24 ने कई बार इन नौसरबाजों से सावधान रहने के लिए कई खुलासे किए है। आज बस्ती बावा खेल गंदे नाले के निकट एक स्पोर्ट्स की फैक्टरी में काम करने वाली महिला पैसे निकलवाने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान एटीएम के पास खड़े एक नौसबाज ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। जैसे ही उसने अपना एटीएम कार्ड उसे दिया, और अपना कोड बताया। नौसरबाज ने होशियारी दिखाते हुए महिला का कार्ड बदल लिया। गुरबक्श कौर ने बताया कि वह एटीएम से 15 हजार रुपए निकलवाने के लिए आई थी। एटीएम से पैसे नही निकल रहे थे। पास यह युवक खड़ा उसने अपना एटीएम कार्ड दिया उसने 1-2 बार पैसे निकलवाने की कोशिश की। उसने नौसरबाज को अपना कोड भी बता दिया था। पैसे नही निकले तो उसने उसको कार्ड वापिस कर दिया और कहने लगा कि दूसरे एटीएम से निकलवा लेना। थोड़ी देर बाद उसे पता चला कि उसके खाते से 20 हजार रुपए निकल गए है। उसने इस बारे थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को सूचित किया।



Post a Comment