कमिश्नरेट सीआईए स्टाफ की पुलिस का दड़े सट्टे का धंधा करने वालों पर चला डंडा, 2 गिरफ्तार..

 जालंधर(दविंदर राजपूत)- कमिश्नरेट सीआईए स्टाफ की पुलिस ने बलदेव नगर में दड़े सट्टे का धंधा करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रवि कुमार उर्फ बंटी पुत्र बलवीर सिंह निवासी बलदेव नगर, अशोक कुमार पुत्र दुर्गा दास निवासी पृथ्वी नगर के तौर पर हुई है। इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त कर रही थी, इसी दौरान रवि कुमार और अशोक कुमार ग्राहकों को लुभाने के लिए अवाजे लगा रहे थे कि 11 रुपए की लॉटरी डालोगे 100 रुपया मिलेगा। टीम ने छापामारी की। आरोपियों के कब्जे से दड़े सट्टे की पर्चियां और 12120 रुपए भारती करंसी,1 लैपटॉप, 1 प्रिंटर बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



Post a Comment