मोहाली- पंजाब पुलिस की गैंगस्टर्स और पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबर आई है। जानकारी के मुताबिक जीरकपुर के ढकोली में पुलिस और गैंगस्टर्स का यह सामना हुआ है।आसपास का एरिया पुलिस ने सील कर दिया है। पंजाब पुलिस की लगातार दूसरे दिन गैंगस्टर के साथ मुठभेड़ हुई है। इससे पहले फिरोजपुर में बीते शुक्रवार पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। शुरूआती जानकारी के मुताबिक पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पीरमुछला में हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर युवराज सिंह उर्फ जोरा को पुलिस ने मार गिराया। गैंगस्टर युवराज सिंह कुछ दिन पहले फगवाड़ा में मारे गए पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा के कत्ल में शामिल था। पुलिस को उसके यहां छुपे होने की जानकारी मिली थी। जानकारी के मुताबिक ढकौली के एक होटल में गैंगस्टर्स होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस की एंटी-गैंगस्टर्स टास्क फोर्स मौके पर पहुंची। यहां क गैंगस्टर जोरा को काबू किया गया है। वहीं गैंगस्टर्स की गोली में पंजाब पुलिस के एआईजी संदीप गोयल बाल-बाल बचे। उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी। इससे उनकी जान बची। गोयल इस ऑपरेशन को लीड कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक होटल में गैंगस्टर ठहरा हुआ था। पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर जोरा को 2 गोलियां लगी हैं। उसे इलाज के लिए हास्पिटल ले जाया गया है। बता दें कि पंजाब के फगवाड़ा में कुछ दिन पहले ही गैंगस्टर्स ने कांस्टेबल कमल बाजवा की गोलियां मार हत्या कर दी थी। बाजवा एसएचओ का गनमैन था और क्रेटा गाड़ी लूट कर भाग रहे अपराधियों का पीछा कर रहा था। इसी दौरान उसे गोलियों से मार दिया गया था। इसमें गैंगस्टर जोरा का नाम भी आ रहा है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!