शेखां बाजार में चाईना डोर का धंधा करने वाला गिरफ्तार, पतंग बेचने वालों की दुकानों पर पतंग खरीदने वालों के लग रहे है तांते, खूब बिक रही है चाईना डोर..

 जालंधर(विनोद बिंटा)- बसंत के दिन पतंग उड़ाने को शौकीन पतंग उड़ाते है। इसी को लेकर पतंग बेचने वालों की दुकानों पर पतंग खरीदनेवालों का तांता लगा हुआ है। हालांकि पुलिस प्रशासन की और से चाईना डोर का धंधा करने वालों पर सख्ती की गई है। इसी के चलते थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने 140 गट्टू सहित अवतार नगर में रहने वाले चंद्र प्रकाश को काबू किया। वहीं कमिश्नरेट पुलिस ने शेखां बाजार में अवैध चाईना डोर का धंधा करने वाले को गिरफ्तार किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की कुछ काली भेंडे जो बड़े मगरमच्छों को सरंक्षण दे रही है। जो इस बार भी भारी मात्रा चाईना डोर उनके गोदामों में पड़ी हुई है। इन बड़े मगरमच्छों ने छोटे दुकानदारों तक चाइना डोर की सप्लाई कुछ लोगों को पहुंचा दी है और कुछ लोगों को रात के अंधेरे में सप्लाई दी जाएगी।अब देखना होगा कि चाइना डोर का धंधा करने वालों और चाईना डोर से पतंग उडाने वालों के खिलाफ पुलिस क्या रुख अपनाती है। हालांकि प्रशासन ने भी चाईना डोर का धंधा करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। जिस तरीके से पुलिस की काली भेंडोंं की मिली भगत के कारण चाईना डोर आज और बसंत के दिन बिकेगी। पुलिस सफल होती है या फिर चाइना डोर का धंधा करने वाले पतंग उड़ाने वालों से पता चल ही जाएगा कि महानगर में किस तरह चाईना डोर का धंधा हुआ है।पतंग उड़ाने वालो शौकीनों की मनपसंद डोर बन गई है। जिसके चलते हर किसी को चाईना डोर खरीदने की होड़ लगी हुई है। इसी के चलते चाईना डोर माफिया दुगने दामों पर लोगों को चोरी छुप्पे चाइना डोर की सप्लाई दी जा रही है। सूत्र यह भी बताते है कि बस्ती शेख मे भी चोरी छिपे चाईना डोर का धंधा हो रहा हैऔर बसंत के दिन भी होगा वीबीन्यूज़24 ने मुहिम छेड़ कर कई लोगों को बेनकाब किया था। अवतार नगर में पुलिस की कुछ काली भेड़ों के सरंक्षण के कारण चाईना डोर बेची जा रही है। बस्ती शेख में चाईना डोर बेची जा रही है। शेखां बाजार मे चाईना डोर बेची जा रही है। हालांकि अवतार नगर में चाइना डोर का धंधा करने वाला पुलिस के हाथ लगा, सूत्र यह भी बताते है कि उसके कब्जे से कितनी चाईना डोर पकड़ी गई है वह सामने नही आई। पुलिस की काली भेंडे मौके पर पहुंच गई उसे बचा लिया। सूत्र यह बताते है कि उसके कब्जे से 900 के करीब गट्टू पकड़े गए जबकि 140 गट्टू दिखाए गए।वहीं शेखा बाजार मे भी अवैध चाईना डोर गट्टू सहित व्यक्ति को पुलिस ने काबू किया है। लेकिन पुलिस पर सवालियानिशान यह है कि शेखां बाजार में चाईना डोर का धंधा करने वाले बड़े मगरमच्छ जिन्हें राजनीति संरक्षण प्राप्त है वह पुलिस की पकड़ से दूर है। 26 जनवरी को बसंत का दिन है। बसंत के दिन अब देखना होगा कि चाईना डोर का धंधा करने वाला माफिया पुलिस पर हैव्वी होगा या फिर चाईना डोर माफिया के खिलाफ पुलिस हैव्वी होगी।







Post a Comment