स्वर्गीय कोच धर्मपाल को नम आंखों से धार्मिक, समाजिक और राजनीतिक लोगों ने पुष्प अर्पण करके दी श्रद्धाजंलि....

 जालंधर- गत दिवस कोच धर्मपाल को अचानक हार्ट अटैक आया। जिस कारण उनकी मौत हो गई। आज गोपाल नगर में उनकी रस्म किरिया के मौके पर धार्मिक, समाजिक और राजनीतिक लोगों ने स्वर्गीय कोच धर्मपाल को पुष्प अर्पण करके श्रद्धाजंलि दी। इस शोक सभा में रेखा कश्यप के आंसू रुक नही पा रहे थे। शोक सभा में पहुंचे हुए सभी लोगों और परिवारिक मैंबरों को संबोधित करते हुए बेटी ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय धर्मपाल कोच थे, उन्होंने बड़ी मेहनत करके उनका पालन पोषण किया। उनका सपना था कि उनकी बेटी रेखा कश्यप भी उनकी तरह बने। जैसे उन्होंने अपना नाम रोशन किया। बेटी को भी वह वही रुप में देखना चाहते थे। इस मौके पर डा. संजीव शर्मा, इंद्रवंश चड्ढा, सुभाष प्रभाकर, संगत राम, अजय कुमार, प्रिंसिपल शैली शर्मा, आत्म प्रकाश बबलू, रॉनी, एस महिंदर सिहं गुल्लू,के.के, मिस्टर दत्ता, मोदगिल, विजय वर्मा, बागल परिवार, जसविंदर सिहं चन्ना, चन्नी तकुलिया, एसपी सिंह, चिराग शर्मा, वंदना बाली, सीनियर आप नेता राकेश काला प्रधान, मास्टर मनोहर लाल, गौरव कश्यप, तुषार चीकू, केवल किशन व अन्य शामिल थे।










Post a Comment