होली के दिन जालंधर में कत्ल...

 जालंधर- थाना 8 के अंतर्गत आते ट्रांसपोर्ट नगर में दिन दिहाड़े कत्ल होने का मामला सामने आया है।  मृतक अपने दोस्तों सहित ट्रांसपोर्ट नगर में होली मनाने के बाद बैठे हुए थे। इसी दौरान न जाने क्या बात हुई कि बात गाली-गलौच तक पहुंची, मामला यही नही रुका। आपस में टकराव हो गया। इस टकराव में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसने दम तोड़ दिया। डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मनोज यादव निवासी लद्देवाली के तौर पर हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कत्ल की खबर पुलिस तक पहुंची। पुलिस हरकत में आई और कुछ लोग को इस मामले में उन्होंने राउंडअप किया।


Post a Comment