महिला शक्ति संगठन की और से मनाया गया महिला दिवस, प्रधान पलवी रतड़ा ने क्या कहा, पढ़ें..

 जालंधर(ब्यूरो)- वार्ड नंबर 42 बस्ती दानिशमंदा मेन अड्डा में महिला शक्ति संगठन की और महिला दिवस मनाया गया। जिसमें इलाके की कई महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर महिला शक्ति संगठन की प्रधान पलवी रतड़ा ने आई हुई सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी को अपनी शक्ति को पहचाननी चाहिए। घरेलू कामों के साथ-साथ समाज की भी सेवा करनी चाहिए। नारी शक्ति अगर जागेगी तभी समाज में अच्छाइयां बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने संगठन के माध्यम से जरुरतमंद लोगों की सेवा कर रहे है। धीरे-धीरे उनका संगठन मजबूत हो रहा है। इस मौके पर संतोष कुमारी, प्रीती, कांता देवी, पायल, कृष्णा रानी, रम्मा, सीता, गीता, चंप्पा रानी, वीना, वंदना, सोनल, अंजली, मधु, रीतू, कमल, किरना, शिवानी, राज रानी, नीलम, कमल व अन्य मौजूद थे।


Post a Comment