जालंधर(विनोद बिंटा)- वैस्ट डिविजन का एक बड़ा नेता एक बड़ी गेम खेलने की तैयारी कर रहा है। अगर वह इस गेम को खेलने में कामयाब हो जाता है तो वैस्ट डिविजन के साथ शहर की राजनीति में भी धमाका हो सकता है। कुछ समय बाद उप लोकसभा चुनाव होने जा रहे है। जिसको लेकर कई नेता यह चुनाव लड़ने की इच्छा रखते है लेकिन यह चुनाव लड़ने की इच्छा नही पूरी हो रही। जिसके चलते राजनीतिक पार्टियों में नेताओं का इधर से उधर जाना लगा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वैस्ट डिविजन का एक बड़ा नेता जो कि लंबे समय से लोकसभा चुनाव लड़ने की चाह में है।
उसने कई बार लोक सभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। लेकिन उसकी यह इच्छा पूरी नही हुई। सांसद संतोख चौधरी की मौत के बाद सांसद की कुर्सी खाली हो गई। जिसके चलते बड़े नेता की इच्छा में ओर बढ़ौतरी हुई। और उसने अपना एड़ीचोटी का जोर सांसद उप चुनाव लड़ने का लगा दिया। लेकिन इच्छा पूरी नही हुई। अब सूत्रों से जानकारी मिली है कि यह बड़ा नेता आप पार्टी में शामिल होने की तैयारी कर रहा है। उसकी शर्त है कि उसे लोकसभा उप चुनाव में चुनाव लड़ाया जा सके। हालांकि आप ने भी लोकसभा में होने वाला उप चुनाव में अपने उम्मीदवार की घोषणा नही की है। अगर यह बड़ा नेता आप में शामिल हो जाता है तो आप पार्टी इस बड़े नेता को पार्टी से टिकट देकर उप चुनाव लड़ाती है तो वैस्ट डिविजन के साथ साथ शहर में एक बड़ा धमाका हो सकता है।