किसानों ने किया दिल्ली कूच, जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात..

 नई दिल्ली- संयुक्त किसान मोर्चा आज दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत करने जा रहा है। महापंचायत में देशभर से लाखों किसानों के पहुंचने की संभावना है। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में 2000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनाती कर दी है। पुलिस ने कहा कि कार्यक्रम सुचारू रूप से चले, इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। किसान मोर्चा के आह्वान पर हरियाणा के सभी जिलों से किसानों के जत्थे दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हैं।


Post a Comment